wedding: गोदभराई के बाद शादी से किया इनकार, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ..?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

wedding: गोदभराई के बाद शादी से किया इनकार, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ..?

wedding: लखनऊ में सरोजनीनगर इलाके में गोदभराई के बाद वर पक्ष ने शादी से दो सप्ताह पहले इनकार कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से आरोपित दहेज बढ़ाने का दबाव बना रहे थे,

- Advertisement -
- Advertisement -

मांग पूरी न होते देख रिश्ता तोड़ दिया। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन की शादी सरोजनीनगर के न्यू गडौरा निवासी

टीएस मिश्रा हॉस्पिटल में कार्यरत अरुण कुमार वर्मा के साथ तय की थी। सात लाख रुपये दहेज पर रिश्ता तय हुआ था।

बीते 23 मई को गोदभराई हो गई। इस दौरान दहेज के 95 हजार रुपये और नेग दिया गया।

इसी दिन 28 नवंबर शादी की तारीख तय हो गई। शादी की तैयारी चल रही थी।

इसी बीच बीते 15 नवंबर को अरुण की मां ननकई फोन कर दहेज की रकम बढ़ाने का दबाव बनाने लगी।

दहेज में 10 लाख रुपये और एक कार देने के लिए कहने लगी।

इतनी रकम की व्यवस्था कर पाने में असमर्थता जताने पर शादी से इंकार कर दिया।

शादी के लिए सारी बुकिंग भी कर ली गई है। आरोपितों ने शादी से पूर्व मिला सामान और

दहेज की रकम भी हड़प लिया है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक अरुण कुमार,

ननकई समेत परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...