wedding processional: दलित का घोड़ी पर बारात निकालना मंजूर नहीं, मचाया तांडव, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

wedding processional: दलित का घोड़ी पर बारात निकालना मंजूर नहीं, मचाया तांडव, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

wedding processional: हम बातें चाहे कितनी भी बड़ी-बड़ी कर लें लेकिन कुछ इलाकों में अब भी जमीनी हकीकत सौ साल पुरानी स्थिति में दिखाई देती है। आज भी उच्च जाति के कुछ लोगों को अपने इलाके से किसी दलित का घोड़ी पर बारात निकालना पच नहीं रहा है। बौखलाहट इतनी की मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। ऐसा ही मामला आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सोहल्ला में सामने आया है। यहां दलित दूल्हे के साथ गांव के ठुकार बिरादगी के लोगों ने जमकर मारपीट की। विरोध करने पर बारात में साथ चल रहीं महिलाओं के साथ भी अभद्रता व छेड़छाड़ की गई। यही नहीं, आरोपियों का मन इतने भर से नहीं भरा और बारात घर में घुसकर लाठी-डंडों से बारातियों को पीटा। पुलिस ने एससीएसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश हो रही है।

सोहल्ला निवासी गीता ने बताया कि उसकी बेटी अंजना की शादी 4 मई को थी। बेटी की बारात धनौली क्षेत्र से आ रही थी। बारात रेलवे फाटक के पास से चढ़ाई गई थी। वहां से रात करीब 11.30 बजे ठाकुर लोगों के मोहल्ले से होकर राधाकृष्ण मैरिज होम आ रही थी। तभी रास्ते में उन लोगों ने हॉकी डंडा लेकर बारात को रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दूल्हे को घोड़े से उतरने को कह दिया। बारात को आगे भी नहीं आने दे रहे थे। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

जान बचाकर लोग मैरिज होम पहुंचे

उपद्रव बढ़ने लगा तो जान बचाने के लिए बाराती मैरिज होम पहुंच गए। इसके बाद वहां भी बाराती पहुंच गए औऱ बारात घर में घुसकर लाठी-डंडों से लोगों को पीटने लगे। महिलाओं और युवतियों के साथ मारपीट और छेड़खानी करने लगे। इससे चीखपुकार मच गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दूल्हे को भी चोट आई। पुलिस को सूचना दी गई जब तक पुलिस पहुंची उपद्रवी भाग गए।

एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया कि योगेश ठाकुर, सोनू ठाकुर, राहुल, कुनाल ठाकुर सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related