wedding ceremony: दूल्‍हा को सामने देख दुल्‍हन के उड़ गए होश, बोलीं-तुम मेरे नहीं हो, फ‍िर खूब हुई… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

wedding ceremony: दूल्‍हा को सामने देख दुल्‍हन के उड़ गए होश, बोलीं-तुम मेरे नहीं हो, फ‍िर खूब हुई…

wedding ceremony: भागलपुर के नवगछिया इलाके में एक शादी समारोह के दौरान खूब फायरिंग हुई।

लड़की पक्ष के एक लोग की मौत हो गई है, दो अन्‍य जख्‍मी हैं। लड़की वालों का आरोप है

- Advertisement -
- Advertisement -

कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी, उसके बदले कोई दूसरा लड़का शादी करने आया था।

इस कारण लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई।

फायरिंग की गई। पुलिस के पहुंचने पर सब शांत हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौड़ा गांव में शादी समारोह (wedding ceremony) के दौरान यह घटना घटी।

कैलाश यादव की पुत्री अंजली कुमारी की शादी सोमवार रात को होनी थी।

खगड़िया के बन्देहरा गांव से बारात रात्रि नौ बजे पहुंची। लकड़ी वालों ने दूल्‍हा देखते ही कहा कि

यह तो कोई दूसरा है। लड़की ने भी यह कोई दूसरा लड़का है, जिससे शादी तय हुई थी वह नहीं है।

लड़का बदला गया है। लड़की वालों ने शादी से इनकार दिया। बारात पक्ष के लोगों ने कुछ ग्रामीणों का सहयोग लेकर

लड़की के पिता पर दबाव बनाना शुरू किया। शादी करवाने को कहा।

इस दौरान कैलाश यादव के भतीजा शादी नहीं होने देने के पक्ष में थे।

दो बारात पक्ष के समर्थकों और कैलाश यादव के भतीजे के बीच विवाद शुरू हो गया। मारपीट होने लगा।

बारात पक्ष के समर्थकों ने पहले लाठी डंडे से कैलाश यादव के भतीजे को पीट दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।

राजू यादव को दो गोली लग गयी, उसकी मौत हो गई। इसके बाद डर से सभी बाराती यहां से घर लौट गए।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ही सोनेलाल, मुकेश यादव, सौरभ यादव, हीरालाल यादव, रणवीर यादव, कोकन यादव

समेत कुल नौ लोगों ने गोली बारी कर राजू की हत्या की है। राजू के भाई

कारेलाल यादव, मिथुन यादव की पिटाई कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गहरे सदमे में हैं ग्रामीण

मृतक राजू विवाहित था। महज सात आठ माह पहले उसकी शादी मानसी में हुई थी।

वह बीएलएस कॉलेज का छात्र था। सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। अपने पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था।

मृतक प्रेमीलाल यादव का छोटा पुत्र राजू यादव है। घायलों में मृतक के भाई कारे लाल यादव और मिथुन कुमार है।

राजू यादव को एक गोली सीने में और एक गोली बांह पर गली थी।

पुलिस ने शव को अनुमंडल अस्पताल भेजा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों कौ सौंप दिया।

देर रात परिजन और कई ग्रामीण नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे।

लड़का पक्ष से भी पांच लोग घायल हैं। रंगरा पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...