wedding:एक पिता ने अधेड़ के साथ करा दी 7 साल की बच्ची की शादी, जानें क्यों?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

wedding:एक पिता ने अधेड़ के साथ करा दी 7 साल की बच्ची की शादी, जानें क्यों?

wedding: राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके के एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने का

मामला देखने को मिला. मनियां थाना इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपनी 7 साल की बच्ची को एक अधेड़ को

- Advertisement -
- Advertisement -

4.50 लाख में बेच दिया. मुखबिर की सूचना पर को पुलिस ने बालिका को आरोपी के घर से दस्तयाब कर लिया है.

मनियां सीओ दीपक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि मनियां थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि

एक 7 साल की बच्ची का विवाह किया गया है. सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर विरजा का पुरा गांव पहुंचे.

वहीं, गांव के बाहर सुनसान स्थान पर एक घर बना हुआ था, जहां 7 साल की बच्ची खेलती हुई मिली.

उसके हाथों में मेहंदी लगी थी, पैरों में बिछुआ थे और मांग भी भरी हुई थी.

वह मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. बच्ची से पूछताछ करने की कोशिश की गई, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पाई.

4.30 लाख में हुआ सौदा

मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया 7 साल की नाबालिग बच्ची को उसके पिता ने बेच दिया था.

साढ़े 4 लाख रुपये में उसने अधेड़ के साथ सौदा कर बच्ची की शादी उससे करा दी थी.

बच्ची इतनी अबोध है कि अभी तक उसे शादी के बारे में पता तक नहीं है.

पुलिस पूछताछ में बच्ची घटना के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रही है.

बालिका को दस्तयाब कर पुलिस ने पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के साथ

मानव तस्कर विरोधी एक्ट में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...