Warranty: पुलिस ने 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Warranty: जनपद कुशीनगर में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हनुमानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हनुमानगंज पुलिस टीम ने गुरुवार को तीन नफर वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु.नं. 52/16 धारा 354(क) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट, मु.नं. 1361/2025 धारा 1379(2)/87//352/351(3) बीएनएस व 11/12 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)v, 3(1)द धारा एससी/एसटी एक्ट तथा मु.नं. 6149/2021 धारा 498ए/323/504/506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत थे।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सोनू जायसवाल पुत्र प्रभुनाथ जायसवाल निवासी पनिहयवा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर, कलामुद्दीन पुत्र तफैज्जुल निवासी नगर पंचायत छितौनी टोला बैरा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर तथा विन्धयवासीनी पुत्र महन्त निवासी मलहिया थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर शामिल हैं।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य ऐसे फरार और वारंटी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उ.नि. शैलेष कुमार यादव, उ.नि. विवेक कुमार तिवारी, उ.नि. रामचन्द्र यादव, हे.का. नित्यानन्द सिंह, का. संजय कुमार यादव, का. विकास यादव-2, का. योगेन्द्र यादव तथा का. हरिराम यादव शामिल रहे।
