पुलिस ने चार वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में थे वांछित
Wanted accused: हनुमानगंज पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित चार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश कुमार भट्ट के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
26 जून 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर हनुमानगंज पुलिस ने चार अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रहलाद कुशवाहा (55 वर्ष, धारा 305 भादवि), नथुनी कुशवाहा (70 वर्ष, धारा 302 भादवि), उमेश (32 वर्ष, एससी/एसटी एक्ट), और मोतीलाल साहनी (56 वर्ष, एससी/एसटी एक्ट) शामिल हैं।
सभी अभियुक्त गंभीर आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर वांछित थे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक रामचन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल अतुल यादव, विकास यादव, अनुराग सिंह और रमेश यादव शामिल थे।