Vermilion: चर्चा का विषय बना यह शादी, जिस कलाई में बांधी राखी,उसी ने मांग में भर दिया सिंदूर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Vermilion: चर्चा का विषय बना यह शादी, जिस कलाई में बांधी राखी,उसी ने मांग में भर दिया सिंदूर

Vermilion: जिस बहन ने भाई की कलाई में राखी बांधी उसी ने उसके मांग में सिंदूर भर दिया। चचेरे भाई-बहन ने मंदिर में जाकर शादी कर ली।

भाई-बहन के विवाह की चर्चा दो राज्यों में जोरों पर है। मामला हिमाचल प्रदेश और बिहार से जुड़ा हुआ है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के प्रेमी युगल बिहार के जहानाबाद में शादी कर पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

यह मामला तब खुला जब हिमाचल प्रदेश की पुलिस लड़की की तलाश में जहानाबाद पहुंची और आदर्श नगर मोहल्ले में छापेमारी कर दोनो प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई है।

इस तरह से हुआ दोनों में प्यार

बताया जा रहा है कि गया जिले के बाहनपुर गांव का व्यक्ति बैंगलोर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। ढाई महीने पहले अपने गांव आया जहां उसकी मुलाकात चचेरी बहन से हुई।

उसकी नाबालिग बहन हिमाचल प्रदेश के बघी में रहती थी। वह भी कुछ दिन पहले ही अपने गांव आई थी। दोनो में बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया।

दोनों में फोन पर काफी बात होने लगी। धीरे-धीरे प्यार इतना परावन चढ़ गया कि दोनों घर से भाग कर शादी करने का फैसला कर लिया।

मुंडेश्वरी मंदिर में शादी की

लड़की एक फरवरी को हिमाचल प्रदेश स्थित घर से भागकर गया आ गयी। उसका चचेरा भाई उसे भगाकर जहानाबाद ले आया और किराए के मकान में लेकर रहने लगा।

युवक ने बताया कि वह शहर के गौरक्षणी स्थित माता मुंडेश्वरी मंदिर में शादी रचा ली है।

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से आए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बघी इलाके से एक लड़की एकाएक गायब हो गई थी।

इसके बाद लड़की की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। मामले की जांच की गई तो पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़का व लड़की को आदर्श नगर मोहल्ले के एक मकान से बरामद कर लिया।

फिलहाल हिमाचल प्रदेश की पुलिस दोनों को अपने साथ ले कर गयी है। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक...

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के सामने दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के...

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का वितरण

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का...

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों भवन स्वतः हटाए गए

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों...