tuition teacher: बंद कमरे में इश्क फरमा रहे मास्टर साहब को ग्रामीणों ने धुना, फिर जबरन भरवाई मांग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

tuition teacher: बंद कमरे में इश्क फरमा रहे मास्टर साहब को ग्रामीणों ने धुना, फिर जबरन भरवाई मांग

tuition teacher: बिहार के नालंदा जिले से गुरू-शिष्य की मर्यादा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.

यहां एक ट्यूशन टीचर अपनी स्टूडेंट को किताबी ज्ञान की जगह प्रेम की शिक्षा देने में व्यस्त था.

- Advertisement -
- Advertisement -

बंद कमरे में दोनों को आपत्तिजनक हालात में देखकर ग्रामीणों को गुस्सा आ गया.

नाराज गांव वालों ने गंदी बात कर रहे मास्टर साहब की जमकर कुटाई कर दी.

ये मामला सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव का है. स्थानीय लोगों की मानें,

तो एक मॉब लिंचिंग होने से बच गई. वरना लोग इतने गुस्से में थे कि दोनों को ही मार डालते.

पुलिस को सोमवार (15 मई) की देर रात को सूचना मिली कि गांववाले एक टीचर की पिटाई कर रहे हैं.

आनन-फानन में कुछ पुलिसवाले मौके पर पहुंचे और टीचर को लोगों के चंगुल से बचाया.

पिटने वाले सख्श की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी डिकेंस कुमार के रूप में हुई.

जानकारी के मुताबिक, डिकेंस कुमार पेश से एक टीचर हैं और पटना में

प्राइवेट कोचिंग सेंटर चलाते हैं. उनकी कोचिंग सेंटर में गांव की एक लड़की भी पढ़ती थी.

कोचिंग सेंटर में मास्टर साहब ने अपनी छात्रा को प्रेम का पाठ दिया और दोनों का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया.

पुलिस के मुताबिक, पटना में रहते हुए दोनों काफी करीब आ चुके थे.

दोनों ने अपनी मर्जी से शारीरिक संबंध भी बना लिए थे. इस बीच लड़की वापस अपने गांव आ गई.

मास्टर साहब को छात्रा की जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और वो भी उससे मिलने के लिए भागे-भागे गांव आ गए.

दोनों एक बंद कमरे में चोरी-छिपे फिजिकल रिलेशन बनाने में लगे थे कि लोगों को पता चल गया.

ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथों पकड़ लिया.

इसके बाद गांववालों ने टीचर की पहले पिटाई की और बाद में छात्रा के साथ शादी करा दी.

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related