Tiger reserve: टाइगर रिजर्व में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tiger reserve: टाइगर रिजर्व में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे

tiger reserve: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की धमाचौकड़ी आसपास रहने

वाले लोगों के लिए खतरा बन गई है। देर शाम एक बाघ ने बाइक सवार

- Advertisement -
- Advertisement -

पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए।

ये मामला रानीपुर कल्यानगढ़ निवासी परितोष पांडेय अपने बेटे के सामने संजय के साथ

बाइक से किसी काम से बुधवार को मानिकपुर गए थे। दोनों देर शाम वापस गांव लौट रहे थे।

दरअसल गांव का रास्ता रानीपुर टाइगर रिजर्व (tiger reserve) क्षेत्र के

मरवरिया जंगल से होकर गुजरता है। संजय ने बताया कि गांव लौटते समय काफी अंधेरा हो गया था।

वह लोग जैसे ही मरवरिया जंगल पहुंच गांव की तरफ बढ़े। अचानक पगडंडी वाले रास्ते के किनारे

झाड़ियों में छिपे बाघ उनकी ओर छलांग लगा दी। बाइक की रफ्तार तेज होने से बाघ का एक पंजा पीछे वाले पहिये पर

लगा। बाइक कुछ पल के लिए लड़खड़ाई, लेकिन उसे संभाल रफ्तार और बढ़ा दी।

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों को वाकया बताया। जंगल के आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...