Tiger: मवेशी चराते समय एक किसान पर बाघ ने किया हमला,किसान के मौत से ग्रामीणों में नाराजगी
Tiger: यूपी में जनपद बहराइच के सुजौली रेंज में मवेशी चराते समय एक युवक को बाघ ने मार डाला। रविवार शाम उसका क्षत-विक्षत शव जंगल के किनारे मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हमले में एक किसान की मौत से ग्रामीणों में नाराजगी है. पुलिस के साथ वनकर्मी गांव पहुंच गए हैं। बाघ के हमले से ग्रामीण सतर्क हो गए हैं।
कतर्नियाघाट डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया कि जंगल में बाघ के हमले में युवक की मौत हुई है। बाघ की चहलकदमी के चलते ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
परिजनों को अनहोनी की हुई आशंका
ग्राम पंचायत त्रिलोकीगौड़ी कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज से जुड़ी है। रविवार की दोपहर गांव निवासी गुरुवचन का 45 वर्षीय पुत्र रत्ती राम मवेशी चराने गया था।
देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. जोनल कार्यालय में जानकारी दी गई।
जब ग्रामीण खोजबीन करने जंगल के पास गए तो एक क्षत-विक्षत शव मिला। बाघ के हमले में किसान की मौत की सूचना पाकर रेंजर वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
वन अमले के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। तो सुजौली पुलिस को भी बुला लिया गया।
बाघ (Tiger) की चहलकदमी को देखते हुए ग्रामीणों को वहां न जाने की सलाह दी गई है। निगरानी के लिए वन कर्मियों को तैनात किया गया है।
महराजगंज में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया जंगल के किनारे आबादी क्षेत्र से निकले तेंदुए ने दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला के चेहरे पर पंजे से वार किया।
महिला ने साहस का परिचय देते हुए पास पड़ी ईंट तेंदुए पर फेंककर आवाज लगाई।
आवाज सुनकर तेंदुए (Tiger) ने भागकर महिला की जान बचाई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है.
ग्रामीणों में भय का माहौल
मधवलिया रेंज के जंगल से सटे कई गांवों में तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। एक माह में तेंदुए ने कई पालतू मवेशियों को मार डाला है।
रविवार की रात मधवलिया जंगल से सटे सुकरहर गांव में शिकार की तलाश में तेंदुआ (Tiger) आबादी क्षेत्र में पहुंच गया।
गांव के किनारे घर के दरवाजे पर बैठी रशीदुन पत्नी अहमद अली पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
किस्मत अच्छी थी कि जब लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
तेंदुए (Tiger) के हमले से आसपास के गांवों के लोग भयभीत हो गए हैं। सौभाग्य से महिला को मामूली चोटें आईं।