the killing: रात में दोबारा संबंध बनाने से इनकार के चलते पति ने गला घोंटकर कर दी हत्‍या, फिर बोरे में भरकर फेंकी लाश… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

the killing: रात में दोबारा संबंध बनाने से इनकार के चलते पति ने गला घोंटकर कर दी हत्‍या, फिर बोरे में भरकर फेंकी लाश…

the killing: यूपी के अमरोहा में एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की

पूछताछ में उस शख्‍स ने कबूल किया है कि एक ही रात में दोबारा संबंध बनाने से इनकार के चलते

- Advertisement -
- Advertisement -

उसने पत्‍नी की हत्‍या की। हत्‍यारोपी पति ने पहले रस्‍सी से गला घोंटकर पत्‍नी को मौत के घाट उतारा फिर

प्‍लास्टिक के बोरे में भरकर भाई की मदद से लाश ठाकुरद्वारा क्षेत्र में फेंक आया।

पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए हत्‍यारोपी पति अनवर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके तीन बच्‍चे भी हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह दहेज के लिए अपनी पत्‍नी को प्रताड़ित करता था।

मारी गई महिला के परिजनों ने पुलिस से बातचीत के दौरान पति द्वारा हत्या करने की आशंका जताई थी।

उनके मुताबिक दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बकौल पुलिस, मंगलवार सुबह अनवर ने रस्सी से गला

घोंटकर अपनी पत्‍नी की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसके सिर के बाल काट दिए।

चेहरे को पन्नी से लपेट दिया। इसके बाद अनवर बोरे में बंद शव को बाइक पर रखकर ठाकुरद्वारा क्षेत्र में ले गया।

इस पूरी वारदात में उसके भाई दानिश ने उसका साथ दिया। दोनों रतूपुरा से दारापुर मदारपुर लिंक मार्ग पर

फेंक कर अमरोहा लौट गए। ठाकुरद्वारा पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।

मायके वालों ने पूछा तो करता रहा गुमराह

मायके वालों को जब अनवर की पत्‍नी घर पर नहीं मिली तो उन्होंने उससे पूछताछ की,

लेकिन वह उन्हें गुमराह करता रहा। इसके बाद महिला के भाई मोहम्मद मोहसिन ने शहर कोतवाली में बहन की

गुमशुदगी दर्ज कराई। अनहोनी की आशंका जताने पर पुलिस ने अनवर को हिरासत में लेकर

पूछताछ की। सख्ती पर उसने पूरा राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस अनवर को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।

वहां लोगों ने बोरे में महिला का शव मिलने की बात बताई। परिजनों ने शव की पहचान की।

सीओ सिटी विजय राणा ने बताया कि अनवर और उसके भाई दानिश के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर

ली गई है। दोनों हत्यारोपियों का चालान कर दिया गया है। वहीं, पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी अनवर ने

क्राइम पेट्रोल देखकर पत्नी की हत्या की स्क्रिप्ट तैयार करने की भी बात पूछताछ में बताई है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related