the killing: भाजपा नेता के 11 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानी चुनाव को लेकर मैनपुरी में विवाद के बाद वारदात
the killing: मैनपुरी में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान और भाजपा नेता के
11 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ई में हुई।
पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे लेकर
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। हत्यारोपी प्रधान सहित पांच के
खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रधान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
घटना गुरुवार रात की है। ग्राम मुड़ई निवासी भाजपा के जिला मंत्री और
पूर्व प्रधान सुखराम अपने पड़ोसी उपेंद्र के यहां दावत में भाग लेने गए थे।
जहां ग्राम प्रधान अनुपम गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता अपने साथी रमन, रूपेंद्र, अरविंद, पुष्पेंद्र वहां
पहले से मौजूद थे। दोनों का आमना सामना हुआ तो गाली गलौज शुरू हो गई।
सुखराम का आरोप है कि प्रधान अनुपम ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
इससे घर की छत पर खड़े उसके 11 वर्षीय बेटे सनी के सीने में गोली लगी और वह गिर पड़ा।
आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्रधानी के चुनाव को लेकर चला आ रहा विवाद
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार,
सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
मृतक के पिता की तहरीर पर उपरोक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का
मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने हत्यारोपी अनुपम को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि 2021 में हुए प्रधानी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है।
इसी बात को लेकर बीती रात विवाद हुआ। एसपी विनोद कुमार के
अनुसार घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गया था। हत्यारोपी गिरफ्तार किया गया है।
शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।
