the killing: फंदे से लटका मिला शिक्षक की पत्नी का शव, हत्या का आरोप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

the killing: फंदे से लटका मिला शिक्षक की पत्नी का शव, हत्या का आरोप

the killing: गोरखपुर जिले के सुमेर सागर में शिक्षक की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर फारेंसिक टीम के साथ गोखनाथ थाना पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृत महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सीओ रत्नेश सिंह ने बताया कि शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी ने तहरीर नहीं दिया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस की पूछताछ में मृतका के ससुरालियों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में मृत ज्योति खाना खाकर

अपने कमरे में सोने चली गई। पति मनोज गुप्ता सेण्ट्र एण्ड्रयूज डिग्री कालेज पढ़ाने गया था।

लौटने पर कमरे को खोलवाने की कोशिश किया। नहीं खुलने पर उसने दरवाजे को तोड़ा तो ज्योति का शव पंखे में फंदे से

लटकता हुआ मिला। इसके बाद 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

2020 में मनोज से हुई थी ज्योति की शादी

सीओ ने बताया कि शिक्षक मनोज की शादी 2020 में मानबेला झुंगीया की ज्योति से हुई थी।

शाम साढ़े पांच बजे सूचना मिलने के बाद मौके पर फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

शव को फंदे से उतरवाकर फारेंसिक टीम ने पूरे कमरे की जांच करने के बाद

ताला बंद कर दिया है। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के भाई ने लगाया हत्या (the killing) का आरोप

मानबेला के झुंगीया निवासी मृतका के भाई गोलू ने आरोप लगाया की बहन का पति समेत उसके ससुराल के सभी लोग

उत्पीड़न करते थे। आए दिन काम को लेकर उसे मारते पीटते थे। बहन के बताने पर कई बार समझाया गया।

उसे फोन पर बात भी नहीं करने देते थे। ससुराल वालों ने बहन को मार डाला।

आरोप है कि बहन को मारने के बाद सबसे अंत में मायके में सूचना दी गई। गोलू ने कहा कि न्याय चाहिए। थाने में तहरीर देंगे।

चार दिन पहले मां से हुई थी बात

 

मृत महिला की मां ने बताया कि चार दिन पहले उसका फोन आया था।

उसने बताया कि तबियत बहुत खराब है। अपने कमरे में हैं। ससुराल का कोई देखने नहीं आता है।

खाना भी सही से नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया।

बुआ की लड़की है मृतका की जेठानी

मृत महिला के भाई ने बताया कि बुआ की लड़की की शादी पहले से ही इस घर में हुई थी।

पहले से जान पहचान पर ही बहन की शादी भी कर दिया गया। बहन की जेठानी थी बुआ की लड़की।

इसके बाद भी वह झगड़ा करती थी। खाना नहीं बनाने पर वह भी सभी के साथ मिलकर मारती-पीटती थी।

कुछ दिन पूर्व मृतका के जेठ की हुई है मृत्यु

मृत महिला के पति मनोज तीन भाई हैं। कुछ दिन पूर्व उनकी मृत्यु हो गई।

वह बीमार थे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अभी उनका कार्यक्रम बीता था।

चार दिन में शहर में हुई छह आत्महत्याएं

शहर के विभिन्न मोहल्लों में चार दिन के अंदर छह आत्म हत्याएं हो चुकी।

शाहपुर थाना के घोषिपुरवा में सोमवार की रात बाप और दो बेटियों ने फंदे से लटकर कर जान दे दी।

मंगलवार की सुबह पुलिस पहुंचकर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही थी।

इसी दिन शाम को गोरखनाथ थाना के हुमायुपुर में मां बेटे ने जहर खाकर जान दे दी।

दोनो जगहों पर आत्महत्या की जांच अभी चल रही है। शुक्रवार की शाम गोरखनथ थाना के सुमेर सागर में एक और

महिला के आत्म हत्या करने पर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोग कह रहे कि क्या हो गया है कि लोग आत्महत्या कर रहे हैं।

हालांकि छह आत्हत्याएं अलग-अलग कहानी बयां कर रही है। मां-बेटे द्वारा की गई आत्महत्या सूदखोरी से परेशान होने

पर तो बाप और दो बेटियों की आत्महत्याएं आर्थिक तंगी से परेशान

होने की बात सामने आई है। सभी मामलों में पुलिस की जांच चल हरी है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related