technical: झाड़फूंक के बहाने दलित किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
technical: पट्टी थाना के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने एक तांत्रिक पर झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
किशोरी का आरोप है कि वह कंधई थाना क्षेत्र भैंसौनी गांव निवासी कथित तांत्रिक विकास यादव उर्फ गोल्डी यादव के घर वह दो वर्ष से झाड़फूंक कराने जाती थी।
युवक उसके साथ झाड़फूंक के बहाने धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। तांत्रिक (technical) की करतूत से परेशान होकर
किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह सन्न रह गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी तांत्रिक (technical) के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एवं एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसओ कंधई धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
