teacher: अब कभी परेशान नहीं करूंगी…सब घरवालों मुझे माफ कर देना’, महिला टीचर के सुसाइड का वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

teacher: अब कभी परेशान नहीं करूंगी…सब घरवालों मुझे माफ कर देना’, महिला टीचर के सुसाइड का वीडियो वायरल

teacher: यूपी के कासगंज में एक शिक्षि‍का ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

इसके पहले उसने फोन में वीडियो भी रिकॉर्ड किया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने शिक्षिका के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो में शिक्षिका कह रही है, ‘बाय…मैं जा रही हूं।

अब आप लोग खुश रहना। बहुत परेशान किया है न आप लोगों को।

अब कभी परेशान नहीं करूंगी।’ यह कहते हुए शिक्षिका ने कैंची से एक पैकेट खोला और

फिर उसमें रखा जहर खाकर बोतल से पानी पी लिया।’ शिक्षिका अपनी बात कहते हुए

लगातार रोती भी जाती हैं। यह वाकया कासगंज के कोतवाली गंज

डुडवारा क्षेत्र का शुक्रवार का है। खुदकुशी करने वाली शिक्षिका का नाम रंजना था।

मायके वालों ने पति, सास-ससुर-ननद और मौसी पर लगाया आरोप

शिक्षिका रंजना की खुदकुशी के लिए उनके मायकेवालों ने उनके पति,

सास-ससुर-ननद और मौसी पर उकसाने का आरोप लगाया है।

रंजना के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए

पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ननद और मौसी फरार बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका ने 17 मार्च को जहर खाया था। पुलिस इस मामले में जांच

कर रही है। रविवार को इसी दौरान पुलिस के हाथ शिक्षिका के मोबाइल में रिकॉर्ड यह वीडियो लगा।

छह साल पहले ही हुई थी शादी

रंजना की शादी सात साल पहले ही हुई थी। वह गंज दुण्‍डवारा स्थित वैदिक

कन्‍या देवी इंटर कॉलेज में तैनात थीं। मूल रूप से मैनपुरी की रहने

वाली रंजना की पांच साल की एक बेटी भी है। उसका नाम आदी है।

रंजना ने अपने सुसाइड वीडियो में उसका ख्‍याल रखने की बात कही है।

रंजना का गिरफ्तार हो चुका पति एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है।

पिता को था बेटी पर नाज

रंजना पर उनके पूरे परिवार को नाज था। रंजना के पिता धर्मेन्‍द्र सिंह ने कहा कि

उनकी बेटी पढ़ने में बहुत तेज थी। वह शुरू से शिक्ष‍िका बनना चाहती थी।

10वीं, 12वीं से ही पास-पड़ोस के बच्‍चों को ट्यूशन पढ़ाया करती थी।

स्‍नातक के बाद उसने बीएएड किया और उसके बाद उसकी जॉब बतौर शिक्षिका लग गई।

2016 में धूमधाम से रंजना की शादी हुई। शादी के दो साल बाद एक बेटी भी हुई।

शादी के तीन सालों तक सब ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन फिर रंजना को प्रताडि़त किया

जाने लगा। पिता के मुताबिक रंजना फोन पर बात करते-करते रोने लगती थी।कई बार मायके के

लोगों ने ससुरालवालों को समझाने की कोशिश की लेकिन हालात नहीं बदले।

खुदकुशी की बजाए तबीयत खराब होने की दी सूचना

17 मार्च को जब रंजना ने जहर खा लिया तो उसके ससुरालवालों ने मायके के लोगों को

तबीयत खराब होने की झूठी सूचना दी। पिता धर्मेन्‍द्र सिंह का आरोप है कि रंजना के

ससुराल वालों ने उन्‍हें लगातार गुमराह किया। परेशान होकर जब वे रंजना की

ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी की लाश आंगन में रखी हुई थी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...