Tantrik: भूत-प्रेत के शक में बेरहम हुआ पति, प्लास से दबाई पत्नी की अंगुलियां, फिर पीट-पीटकार की हत्या 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tantrik: भूत-प्रेत के शक में बेरहम हुआ पति, प्लास से दबाई पत्नी की अंगुलियां, फिर पीट-पीटकार की हत्या

Tantrik: यूपी के हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति भूत-प्रेत के शक में इतना बेरहम हो किया

उसने पत्नी पर जुल्म ढहाने शुरू कर दिए। युवक अपनी पत्नी को पहले तांत्रिक के पास ले गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

वापस जब घर लौटा तो उसने पत्नी की प्लास से उंगलियां दबा दीं। फिर पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद पति मौके से भाग निकला। मृतका के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विनीता और 12 वर्षीय बेटी शिखा व अन्य बच्चों के साथ रहता था

पाली थाना क्षेत्र के राहतौरा गांव में बृजेश अपनी पत्नी सीमा उर्फ विनीता और 12 वर्षीय बेटी शिखा व अन्य बच्चों के साथ रहता था।

शिखा ने बताया कि पिता मां के ऊपर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहते थे।

मंगलवार शाम को बृजेश गांव में एक स्थान पर तांत्रिक के पास सीमा को लेकर गया।

रात दस बजे घर आने पर बृजेश ने भूत भगाने के लिए सीमा के हाथ की अंगुलियों को प्लास से दबा दिया।

वह जोर से चीखी और खुद को बचाने के लिए बृजेश की नाक काट ली। इस पर बृजेश बोला कि पत्नी पर भूत की सवारी आई है और उसने ही नाक काटी है।

सीमा मरणसन्न हो गई

इस पर लोहे की रॉड (चूल्हा फूंकने वाली फुंकनी) ले आया और सीमा को बेरहमी से पीटने लगा।

सीमा मरणसन्न हो गई, यह देखकर वह भाग निकला। बच्चे रोए तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

सूचना पर सीमा के मायके से भाई प्रदीप व अन्य लोग आ गए। एम्बुलेंस से सीमा को लेकर सीएचसी आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रदीप की तहरीर पर बृजेश के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

दीवारों पर दौड़ा रखा था करंट

बेरहम बृजेश ने मकान की दीवारों पर करंट दौड़ा रखा था। एक लोहे के पतले तार को छत के किनारों से लेकर घर की दीवारों पर लगा दिया था।

उसे लोहे के तार में बांध रखा था ताकि कोई छत से या दीवार फांदकर घर में सीमा को बचाने न आ पाए।

हत्या के बाद सीमा के बदले कपड़े

सीमा की हत्या करने के बाद बृजेश ने उसके कपड़े बदले। फिर जमीन पर बिछौना बिछाकर

उत्तर दिशा की तरफ सिर करके सीमा को लिटा दिया। पुलिस ने उतारे गए कपड़े बरामद कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related