taj hotel की फर्जी वेबसाइट बनाकर तीन से रूम बुक करने के नाम पर ठगी..
taj hotel की फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
होटल के सुरक्षा प्रबंधक सुब्रतो भट्टाचार्य ने गोमतीनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।
सुरक्षा प्रबंधक के मुताबिक, साइबर जालसाजों ने तीन लोगों से आनलाइन कमरा बुक करने का झांसा देकर ठगी की है।
कानपुर निवासी मेनका ने आनलाइन कमरा बुक करने के लिए वेबसाइट सर्च की।
ताज होटल (taj hotel) से मिलती जुलती वेबसाइट पर उन्होंने सुइट बुक किया
और 24 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कमरा बुक करने के बाद वह होटल पहुंचीं।
कमरा नंबर पूछने पर होटल प्रबंधन ने बताया कि उनके नाम से कोई कमरा बुक नहीं है।
इसके बाद मेनका को ठगी की जानकारी हुई। इसी तरह सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर अतुल वाही और
सुरभि कोचर से भी ठगों ने धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आइटी एक्ट और जालसाजी की एफआइआर दर्ज कर
छानबीन शुरू कर दी है। साइबर क्राइम सेल से विवेचना में मदद ली जा रही है।
पीएम आवास के नाम पर ठगी : पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 10 हजार रुपये हड़प लिए
गए। चौथी गली निशातगंज निवासी नेहा गुप्ता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली अल्का ने
प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान मिलने की सूचना दी थी। अल्का ने राजेंद्र से उनकी मुलाकात कराई थी।
झांसे में लेकर राजेंद्र ने 10 हजार रुपये लिए, लेेकिन उन्हें मकान नहीं मिला। ठगी की जानकारी होने पर
पीड़िता ने विरोध किया ताे उनसे एक लाख रुपये की मांग की गई।
इंकार करने पर आरोपित ने रुपये वापस नहीं किए। नेहा ने महानगर कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई है।
