Suicide note: माता-पिता और भाई से परेशान बेटी ने पति के साथ खाया जहर! सुसाइड नोट में लिखा- इन्हें कड़ी से कड़ी सजा हो

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Suicide note: माता-पिता और भाई से परेशान बेटी ने पति के साथ खाया जहर! सुसाइड नोट में लिखा- इन्हें कड़ी से कड़ी सजा हो

Suicide note: इंदौर के एक दंपती ने अपने माता पिता और भाई से परेशान होकर

सुसाइड कर लिया। वही सुसाइड से पहले दंपत्ति ने एक वीडियो बनाया और

- Advertisement -
- Advertisement -

उसमें इतना कहकर जहर खा लिया कि मेरे मां-बाप और मेरे भाई ने हमें बहुत परेशान कर

रखा है। दो बेटियां होना गुनाह है क्या? हमारी मौत के जिम्मेदारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

जहर खाने के बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वही पति एमवाय अस्पताल में भर्ती है।

जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पूरी घटना द्वारकापुरी क्षेत्र के कुंदन नगर की है, यहां रहने वाले हेमंत ढोलिया (35) और

उसकी पत्नी पूजा (30) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

जहां इलाज के दौरान पत्नी पूजा की मौत हो गई, वही पति हेमंत की हालत भी गंभीर

बताई जा रही है। जहर खाने के बाद हेमंत का बड़ा भाई जितेश दोनों को एमवाय

अस्पताल लेकर पहुंचा। उन्होंने ही डॉक्टर को बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है।

बताया जा रहा है कि दंपति ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने अपनी मौत का

जिम्मेदार अपने मां-बाप और भाई को बताया है और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है।

परिवार के लोगों के मुताबिक हेमंत और जितेश एक ही घर में ऊपर-नीचे रहते हैं।

यह घर उनके पिता ने बनाया था। इसमें जितेश पार्टीशन करना चाहता था।

हेमंत इस बात को लेकर राजी नहीं था। इस मामले में हेमंत ने जनसुनवाई में शिकायत की थी।

मंगलवार को जितेश के परिवार को जनसुनवाई में बुलाया गया था। अपर कलेक्टर ने

आपसी सहमति से मामले को निपटाने की बात कही थी, वही हेमंत का कहना था कि मां बाप और

भाई दो बेटियां होने के बाद से लगातार उन्हें परेशान कर विवाद करते थे

कई बार उसकी पत्नी पूजा के साथ मारपीट भी करते थे।

बताया जा रहा है कि हेमंत इंदौर के समीप गांव में मेल नर्स के रूप में कार्यरत था

और उसकी दो बेटियां भी है। वही आत्महत्या करने से पहले दंपत्ति ने एक वीडियो भी बनाया है

जिसमें उसने अपने ही माता पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल वीडियो की

जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...