Suicide: घरेलू कलह से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुची महिला, पुलिस ने मां बेटे की बचाई जान
Suicide: जनपद कुशीनगर में घरेलू कलह से परेशान महिला 4 साल के बच्चे को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को समझाकर थाने लाई।
जिससे मां और बेटे की जान बच गई। मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र बोधी छापर का है।
यहां की रहने वाली महिला अपने 4 साल के बेटे के साथ गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गई।
आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने महिला को बच्चे के साथ लेकर थाने चली गई।
पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका घर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव में ही है। उसका नाम अंगिरा (32) है।
10 साल पहले शादी हुई थी
10 साल पहले उसकी शादी महेंद्र से हुई थी। इनका 4 साल का बेटा अंश है। काम के सिलसिले में पति प्रदेश में रहते हैं।
वह घर पर ससुरालयों से परेशान हो गई। घरेलू कलह से तंग आकर अपने मासूम बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर कटकर आत्महत्या करने पहुंची थी।
स्थानीय लोगों ने बताया की मासूम बेटे को साथ लेकर मां आत्महत्या करने आई थी।
काफी देर से बेटे अंश के साथ रेलवे ट्रैक पर बैठी रही। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई नहीं आई।
अन्यथा यह महिला अपने बेटे के साथ अपने जीवन लीला समाप्त कर ली होती। शक हुआ तो हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और परिजनों को बुलाकर समझाया बुझाया।
पुलिस कर रही है जांच इस मामले में पुलिस ने बताया- सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कर दोनों को सकुशल थाने पर लाया गया है। प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
