Suicide:शादी के महज कुछ घंटे के बाद ही दुल्हा ने फंदे से झूल किया आत्म हत्या, शव देखकर दुल्हन हुई बेहोश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Suicide:शादी के महज कुछ घंटे के बाद ही दुल्हा ने फंदे से झूल किया आत्म हत्या, शव देखकर दुल्हन हुई बेहोश

Suicide: शादी के 2 घंटे बाद दूल्हे का सुसाइड: लाश देखकर दुल्हन बेहोश हुई; इटावा में भाई बोला-खुश था,

पता नहीं ऐसा क्यों कियाशादी के 2 घंटे बाद दूल्हे ने सुसाइड कर लिया। दोपहर 2 बजे बारात लेकर घर पहुंचा।

- Advertisement -
- Advertisement -

घरवालों ने रस्में अदा की। दुल्हन की मुंह दिखाई शुरू हुई। 4 बजे दूल्हा दूसरी मंजिल पर बने रूम में गया। रुम का दरवाजा बंद कर फंदे से झूल गया।

थोड़ी देर बाद घरवाले पहुंचे, उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया।

घरवालों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दूल्हा फंदे से लटका था। घर में चीख पुकार मच गई। शव देखकर दुल्हन बेहोश हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज।

दूल्हे के भाई का कहना है कि शादी के वक्त भाई खुश था, पना नहीं क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। घटना इटावा में उसराहार थाना क्षेत्र के सिवरा गांव की है।

पुलिस ने बताया- उसराहार इलाके के सिवरा गांव निवासी ज्ञान सिंह यादव दिल्ली में डिफेंस प्रतिष्ठान में तैनात हैं।

उनके छोटे बेटे सतेंद्र यादव की 2 जुलाई को ताखा रतनपुरा गांव की विनीता यादव से शादी हुई।

दोनों परिवारों ने रस्में पूरी की। 3 जुलाई को दुल्हन लेकर बारात दोपहर 2 बजे सिवरा पहुंची।

घरवालों ने दुल्हन का स्वागत किया। रात में जागने के कारण रिश्तेदार और घरवाले सो गए।

दुल्हन बार-बार हो रही बेहोश

घर की महिलाएं दुल्हन के साथ बैठकर अन्य रस्में पूरी करने लगीं।

शाम 4 बजे के सतेंद्र यादव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सतेंद्र यादव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रिश्तेदार ने कमरे में शव देख परिजनों को बताया।

शादी के घर में मातम छा गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन बार-बार बेहोश हो जारही।

परिजन कुछ समझ नहीं पा रहे

परिजन यह नहीं समझ पा रहे हैं कि, मात्र 2 घंटे के भीतर ऐसा क्या हो गया कि सत्येंद्र ने आत्महत्या कर ली।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

चचेरे भाई ने बताया- शादी के बाद सतेंद्र बेहद खुश था

चचेरे भाई उपेंद्र सिंह ने बताया कि सतेंद्र अपनी शादी से बहुत खुश था।

शादी पक्की होने के बाद से ही लड़की से बातचीत करता था।

उसने शाम को डीजे और जनरेटर लाने के लिए अपने दोस्तों को एक हजार रुपए दिए थे।

इसके बाद अपनी मां को अपने सोने की अंगूठी और अन्य सामान देकर कहा- सोने जा रहा हूं।

दुल्हन को विदा करा कर लाने के मात्र दो घंटे बाद ही आत्महत्या कर लेगा,

यह किसी ने सोचा भी नहीं था। घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे के आसपास उसराहार पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की सिवरा गांव में सतेंद्र यादव (24) पुत्र ज्ञान सिंह यादव ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार...

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों...

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने...