Suicide:डिप्रेशन में चल रही महिला ने होटल में की सुसाइड,पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुटी
Suicide: कानपुर में करवाचौथ पर होटल में महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला ने लव मैरिज की थी। तलाक के बाद पति ने बच्चों को अपने पास रख लिया।
इसके बाद वह एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। दो तीन दिन पहले मायके गई थी, परिजनों ने घर रखने से मना कर दिया। इससे वह डिप्रेशन में चल रही थी।
घटना रायपुरवा थाना क्षेत्र के झकरकटी बस अड्डे के पास की है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है।
ADCP सेंट्रल महेश कुमार ने बताया- रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेहटा कलां निवासी नसीर शाह की बेटी तहरुन्निशा (27) ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है।
तहरुन्निशा शनिवार शाम को रायपुरवा थाना क्षेत्र के बस अड्डे के पास होटल एवरग्रीन के कमरा नंबर 104 में रुकी थी।
मायके वाले आने से मना कर दिया
होटल के सफाई कर्मचारी के पहुंचने पर रविवार को घटना की जानकारी हुई।
पुलिस ने मृतक महिला के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी, लेकिन पति और मायके वालों ने आने से इनकार कर दिया।
लव-मैरिज… तलाक, फिर लिव-इन में रही
तहरुन्निशा 2013 में अपने परिवार के खिलाफ 14 साल की उम्र में पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू के साथ चली गई थी।
पिता नसीर ने विनोद के खिलाफ लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
करीब नौ साल बाद वह दो बच्चों के साथ मायके पहुंची, लेकिन परिजन ने उसे अपनाने से मना कर दिया।
इस बीच पुलिस ने तहरुन्निशा का अपहरण करने के आरोप में विनोद को जेल भेज दिया।
जमानत मिलने के बाद विनोद ने दोनों बच्चे रखने के बाद तहरुन्निशा को अपनाने से मना कर दिया।
करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात दबौली गांव निवासी राज सागर से हुई। दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव-इन में रहने लगे।
लिव-इन पार्टनर ने बुटीक खुलवाया था
लिव-इन पार्टनर सागर ने उसे बुटीक खुलवाया, जिससे वह अपना खर्च चला रही थी।
कुछ दिन पहले तहरुन्निशा को जानकारी हुई कि 20 नवंबर को भाई और बहन की शादी है।
तीन दिन पहले वह मायके पहुंची, लेकिन परिवार वालों ने घर में रुकने की इजाजत नहीं दी।
तब से वह डिप्रेशन में चल रही थी। तहरुन्निशा शनिवार रात होटल पहुंची और सुसाइड कर लिया।