sub inspector of police: एक महिला ने वर्दी पहनकर बनाई रील, दूसरी गोद में बैठी दिखी, फोटो वायरल होने पर दारोगा सस्पेंड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

sub inspector of police: एक महिला ने वर्दी पहनकर बनाई रील, दूसरी गोद में बैठी दिखी, फोटो वायरल होने पर दारोगा सस्पेंड

sub inspector of police: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक दरोगा की वर्दी पहने

एक महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसे गम्भीरता से लेते हुए

- Advertisement -
- Advertisement -

डीसीपी मुख्यालय तेज स्वरूप सिंह ने दरोगा को निलम्बित कर दिया है।

साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

दरोगा की वर्दी पहनकर महिला ने फोटो खिंचाई और फिर रील बना कर इंस्टाग्राम पर

पोस्ट कर दी। कुछ फोटो में दरोगा भी किसी दूसरी महिला के साथ दिख रहा है।

सोमवार को कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

डीसीपी मुख्यालय ने बताया कि दरोगा जुगल किशोर कुछ समय पहले कैंट थाने में तैनात था।

इसके बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हुए हैं,

उसकी प्राथमिक जांच में पता चला है कि वर्दी दरोगा की ही थी।

इस कारण उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की गई है।

दरोगा ने फोन बंद किया

पुलिस अधिकारी दरोगा से इस मामले में विस्तृत पूछताछ करना चाहते थे

मगर उसने फोन बंद रखा है। पुलिस लाइन में भी वह नहीं मिला।

डीसीपी मुख्यालय का कहना है कि जल्द ही इस मामले में दरोगा का बयान दर्ज किया जाएगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related