Spa center की आड़ में दो सेंटरों पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा, आठ युवतियां व छह लड़कों सहित 14 लोग गिरफ्तार
Spa center:मुक्तसर व मलोट पुलिस ने संयुक्त रूप से मलोट के स्काई मॉल में रेड करके स्पा सेंटर (spa center) की आड़ में दो सेंटरों पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का राजफाश किया।
पुलिस ने आठ युवतियों व छह लड़कों सहित 14 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
वहीं, दो आरोपित फरार हैं। थाना सिटी मलोट में पेश किया गया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर शाम को इंस्पेक्टर कुलदीप कौर व थाना सिटी प्रभारी करमजीत कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है।
मॉल में चल रहे दो स्पा सेंटरों पर रेड
थाना सिटी मलोट की प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मजीत कौर ने बताया कि इस पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मलोट के स्काई मॉल में कुछ लोगों द्वारा स्पा सेंटर (spa center) की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
उन्होंने पूरी योजनाबद्ध तरीके से पुलिस टीम के साथ बुधवार देर शाम मॉल में चल रहे दो स्पा सेंटरों में रेड की गई।
16 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस टीम ने वहां मौके से आठ युवतियों व छह लड़कों को काबू किया गया।
स्पा सेंटर (spa center) संचालकों से दस्तावेज दिखाने को कहा गया जोकि नहीं दिखा पाए। वहीं, दो आरोपित फरार हैं। मामले में 16 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
