Spa center: महिला थाना पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा: मालिक-नौकर के अलावा पांच युवतियां गिरफ्तार
spa center महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने की सूचना के बाद शुक्रवार की रात
भोपाल के शाहपुरा स्थित त्रिलंगा में ओशियन नाम के स्पा सेंटर ने में छापा मारा।
जहां से नागालैंड रहने वाली एक महिला मैनेजर सहित पांच युवतियों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से spa center के मालिक और एक नौकर को भी पकड़ा गया था।
सभी सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। शनिवार को उन्हें थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
टीआई शिल्पा कौरव ने बताया कि एक एनजीओ की ओर से शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि
ओशियन spa center त्रिलंगा में देह व्यापार कराया जा रहा है।
इस स्पा में दो नाबालिग लड़कियों से भी देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना के बाद में महिला थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जहां से कोई ग्राहक नहीं मिला।
सर्चिंग में पांच युवती जिसमें स्पॉ की मैनेजर जो नागालेंड की रहने वाली शामिल थीं मिली।
सभी को हिरासत में लिया गया, तलाशी में स्पा से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है।
पूछताछ में पांच युवतियों ने स्पा में चलने वाली अनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी।
जो स्पा का मालिक गौरव राठौर और उसका नौकर प्रिंस ठाकुर कराता था।
टीआई का कहना है कि मौके से गिरफ्तार की गई सभी युवतियां बालिग हैं।
सूत्रों की माने तो आरेापी प्रिंस ठाकुर स्पा में ग्राहकों को लाने का काम करता था।
शहर के कई रसूखदार उसके संपर्क में थे। देर रात तक स्पा के बाहर लग्जरी कारों का जमावड़ा रहता था।
इससे स्थानीय रहवासी भी परेशान हो चुके थे। सभी आरोपियों को रात भर की
पूछताछ के बाद शनिवार की सुबह थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया है।
