Spa center:स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर से 11 महिलाएं और दो ग्राहक दबोचे…
spa center: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने दून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। डालनवाला थाना पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
और एक एनजीओ को साथ लेकर यह कार्रवाई की गई है। हाथीबड़कला स्थित स्पा सेंटर (spa center) से 11 महिलाएं
और दो ग्राहक दबोचे गए। इस सेंटर का संचालन और प्रबंधन दो महिलाएं कर रही थीं
एएचटीयू इंचार्ज मनमोहन नेगी ने बताया कि स्पा सेंटरों में आए दिन सेक्ट रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिलती है।
उन्होंने बताया कि वर्ड ट्रेड टावर हाथीबड़कला स्थित स्पा कैशल पर छापा मारा गया।
इस दौरान यहां दो ग्राहकों संग युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
पुलिस ने स्पा सेंटर (spa center) की संचालक कैरोलिन उर्फ नैना मल्होत्रा (33) निवासी डीएल रोड चौक,
प्रबंधक फेलेपी (23) निवासी ओल्ड नेहरू कॉलोनी, ग्राहक राहुल बिष्ट (25) निवासी नई बस्ती चंदर रोड,
विनीत कुमार (26) निवासी हनुमान गली मच्छी बाजार के साथ इस रैकेट में शामिल नौ युवतियों को गिरफ्तार किया।
इन नौ युवतियों में एक यूएसनगर और बाकी आठ दून की रहने वाली हैं।
पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। साथ ही, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ डालनवाला थाने में
केस दर्ज किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की
सदस्य समीना सिद्धिकी, एनजीओ संचालक ज्ञानेंद्र कुमार भी शामिल रहे।
