Social Media पर हुआ प्यार,शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण,शादी करने से युवक ने किया इनकार,फिर..

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img
Social Media पर हुआ प्यार,शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण,शादी करने से युवक ने किया इनकार,फिर..

Social Media:  पर हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर रेप: डेढ़ साल पहले हुई थी दोस्ती, शादी का दबाव बनाने पर मिलने से मना किया

देवरिया के युवक ने पहले Social Media पर एक युवती से दोस्ती की।

- Advertisement -
- Advertisement -

युवती को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक और उसके घर वाले मुकर गए।

थक हारकर युवती ने थाने में पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला

जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल निवासी साहिल पुत्र मुसाफिर की रामपुर जिले के एक गांव की युवती से डेढ़ साल पहले Social Media पर दोस्ती हो गई।

दोस्ती धीरे-धीरे परवान चढ़ी तो युवक और युवती एक दूसरे से मिलने लगे। इसी बीच युवक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा।

युवक के झूठे इरादों से बेफिक्र युवती उसके झांसे में अनेक बार यौन शोषण का शिकार होती रही।

युवती ने एक महीना पहले जब युवक पर शादी का दबाव डाला तो युवक समेत उसके घर वाले शादी से मुकर गए।

Read also:Social media: सोशल मीडिया पर छाने की ललक में जा रहे जेल, जुर्माने और कार्रवाई का नहीं कोई डर

युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो दूसरे थाने में इसकी पंचायत हुई।

दोनों पक्षों ने इस दौरान राजी खुशी से शादी के लिए हामी भरी।

बाद में युवक और उसके परिजन शादी से मुकर गए। थक हारकर पीड़िता ने भाटपार रानी थाना में रविवार को पहुंचकर तहरीर दी।

उपरोक्त मामले में क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...