Social media:बहन को ब्यूटी पार्लर ले जाने के बहाने दूल्हा कर गया कांड, छोटे भाई के साथ दुल्हन ने लिए सात फेरे, फिर…? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Social media:बहन को ब्यूटी पार्लर ले जाने के बहाने दूल्हा कर गया कांड, छोटे भाई के साथ दुल्हन ने लिए सात फेरे, फिर…?

Social media में इन दिनों शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं।

वहीं समाचार में भी शादी की घटनाओं की खबरें बहुत आती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसा ही एक मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले से सामने आया है,

जहां शादी से एक दिन पहले दूल्हा कांड कर गया। दूल्हे के कांड के बाद शादी घर में हड़कंप मच गया

और परिजनों ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। शादी की तो पूरी तैयारी हो चुकी थी,

घर वालों ने दूल्हे के छोटे भाई को शादी के लिए राजी किया और बारात लेकर गए।

Bride Marry with Younger Brother मिली जानकारी के अनुसार मामला धारूहेड़ा क्षेत्र के

गांव खटावली की ढाणी की है, जहां रहने वाले राहुल की शादी सोनीपत जिले के

गांव अहीर माजरा की युवती कमलेश के साथ तय हुई थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी।

गुरुवार को लग्न आना था। दूल्हा राहुल के छोटे भाई विकास ने बताया कि

गुरुवार को लग्न से पूर्व राहुल अपनी बड़ी बहन संजू को बाइक

पर बिठाकर 10:30 बजे धारूहेड़ा के ब्यूटी पार्लर लेकर गया था।

बहन को ब्यूटी पार्लर छोड़कर बाइक पर जाते हुए उसने कहा था कि वह दोस्त कपिल के पास जा रहा है,

लेकिन वह देर शाम तक नहीं लौटा। राहुल की सभी जगह तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

आखिर में उसने धारूहेड़ा थाना पुलिस से संपर्क कर मामले से

अवगत कराया और भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

दूल्हे के छोटे भाई विकास ने बताया कि परिजनों व रिश्तेदारों के बीच हुए

विचार-विमर्श के बाद उसका विवाह कमलेश से करने का फैसला लिया गया।

शुक्रवार को वह बारात लेकर लुधियाना रवाना हुआ है। उसने बताया कि विवाह बहुत ही सादगी के साथ किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि राहुल इस शादी से खुश नहीं था और पहले भी वह इस मामले को लेकर फरार हो गया था।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...