गोवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Smuggling: जनपद कुशीनगर के थाना तमकुहीराज पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने एक पिकअप वाहन (महिन्द्रा सुप्रो लोडर, पंजीकरण संख्या UP57AT9413) से दो गोवंशीय पशुओं को तस्करी कर वध के लिए ले जाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 23 जून 2025 को तमकुहीराज थाना क्षेत्र में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आजाद पुत्र सिराजुद्दीन अंसारी, सुहैल अंसारी पुत्र अनवर अंसारी, और शिव चौहान पुत्र भोला चौहान के रूप में हुई है।
तीनों अभियुक्त चखनी खास, थाना तमकुहीराज, कुशीनगर के निवासी हैं।
बरामदगी का विवरण
एक महिन्द्रा सुप्रो लोडर (UP57AT9413)दो गोवंशीय पशु
पंजीकृत अभियोग
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना तमकुहीराज में मुकदमा अपराध संख्या 240/2025 दर्ज किया गया है।
अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरसलान अहमद, कांस्टेबल अरविन्द कुमार गुप्ता, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।