SIM card: मोबाइल सिम बेचने का बड़ा फर्जीवाड़ा, 8 थानों में 22 दुकानदारों पर केस दर्ज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

SIM card: मोबाइल सिम बेचने का बड़ा फर्जीवाड़ा, 8 थानों में 22 दुकानदारों पर केस दर्ज

sim card: मोबाइल सिम बेचने में एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें कमिश्नरेट के अंतर्गत आते 8 थानों

ने 22 दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत 17 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की

- Advertisement -
- Advertisement -

है। बताया जा रहा है कि उक्त दुकानदारों ने 500 से 1 हजार रुपये लेकर

एक ही फोटो पर फर्जी आईडी लगा कर विभिन्न कंपनियों के सैंकड़ों सिम कार्ड बेच डाले।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वो सिम कार्ड या तो साइबर अपराधियों को बेचे गए हैं,

अथवा उन प्रवासी लोगों को, जिनके पास पंजाब में अपनी कोई आईडी नहीं है।

बीती 22 मई को वोडाफोन/आइडिया, एयरटेल और रिलायंस जियो कंपनियों के नोडल अफसरों ने अपने रिकॉर्ड

चेक करने के बाद लिस्ट तैयार करके पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी।

जिसमें तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उक्त केस दर्ज किए गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शिकायत के अनुसार फर्जी आईडी पर बेचे गए सिम की संख्या भले की

कम हो, मगर आरोपित दुकानदारों की गिरफ्तारी के बाद होने वाली पूछताछ में यह संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है।

कहां-कहां दर्ज हुए मामले

थाना साहनेवाल पुलिस ने वोडाफोन कंपनी की शिकायत पर ग्यासपुरा के अंबेडकर नगर में एवन कांप्लेक्स स्थित आजाद

टेलीकॉम, ग्यासपुरा की मक्कड़ कॉलोनी स्थित दीप टीवी सेंटर, ग्यासपुरा की मक्कड़ कॉलोनी गली नंबर 7 स्थित

करण टेलीकॉम, कंगनवाल स्थित पाल टेलीकॉम, एयरटेल की शिकायत पर साहनेवाल के

डेहलों रोड स्थित एमएस हरलीन टेलीकॉम तथा कंगनवाल स्थित चित्रा टेलीकॉम पर केस दर्ज किया।

थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने रिलायंस जियो की शिकायत पर मिलरगंज के भटा भगत सिंह

गली नंबर 3 स्थित नवल टेलीकॉम, वोडाफोन की शिकायत पर हरगोबिंद नगर

गली नंबर 6 संतोष टेलीकॉम तथा निर्मल पैलेस के पास हरपाल टेलीकॉम के खिलाफ केस दर्ज किया।

थाना शिमला पुरी पुलिस ने एयरटेल की शिकायत पर न्यू जनता नगरगली नंबर 1 स्थित राज टेलीकॉम,

न्यू जनता नगरगली नंबर 13 स्थित जसप्रीत टेलीकॉम तथा बरोटा रोड

गुरु गोबिंद सिंह नगर गली नंबर 3 सोनू टेलीकॉम के खिलाफ केस दर्ज किया।

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने वोडाफोन की शिकायत पर अंबेडकर नगर स्थित मोबाइल गैलरी,

थाना टिब्बा पुलिस ने वोडाफोन की शिकायत पर गोपाल नगर स्थित प्राची टेलीकॉम,

थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने वोडाफोन की शिकायत पर बस स्टैंड स्थित मॉडल सहज मोबाइल,

थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने वोडाफोन कंपनी की शिकायत पर ट्रंक बाजार वेट गंज स्थित अमन टेलीकॉम तथा

थाना सराभा नगर पुलिस ने एयरटेल की शिकायत पर बाड़ेवाल स्थित एमपी मोबाइल टेलीकॉम के खिलाफ केस दर्ज किया।

20 मई को हुआ था खुलासा

बता दें कि 20 मई को बीएसएनएल ने मैनेजर इनीना कुजुर की शिकायत पर कोहाड़ा स्थित खेहरा टेलीकॉम के मालिक

तरुण कुमार पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि साल 2009 का रिकॉर्ड चेक करने पर

पाया गया कि आरोपित ने अपने ग्राहकों के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करके एक ही चेहरे का इस्तेमाल करते हुए

उन्हें विभिन्न नाम देकर विभिन्न लोगों को बीएसएनएल के मोबाइल नंबर जारी किए हैं।

चेक करने पर पता चला कि उसने बीएसएनएल के 8 सिम जारी कराए।

जिनमें इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों में उसने एक ही व्यक्ति की फोटो का इस्तेमाल किया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...