shock electric: ‘ पिया मिलन’ की रुत में छिनी ‘बाबुल’ की छांव, जयमाल से पहले करंट लगने से दुल्हन के पिता की मौत
shock electric: जिंदगी, अजब रंग दिखाती है। जिस अनीता को सुबह ससुराल जाने की खुशी थी,
उसको चंद घंटों बाद ही मायके में बाबुल (पिता) के शव से लिपट कर
रोता देखना मंगलवार को यहां दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। लोग काल के क्रूर चेहरे को कोसते रहे।
shock electric: करंट लगने से हुई मौत
बसुवापुर लक्ष्मीकांतगंज निवासी 50 वर्षीय राम संजीवन वर्मा की बेटी अनीता की सोमवार को शादी थी।
लालगंज में हुलास का पुरवा देवापुर निवासी रामराज वर्मा बेटे पवन कुमार वर्मा की बरात लेकर आए थे।
द्वार पूजा के दौरान जब कन्या पक्ष के लोग बरातियों का आदर सत्कार कर रहे थे,
उसी समय अनीता के पिता जयमाल स्टेज देखने लगे, लोहे की पाइप पकड़ते ही करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े।
ससुराल पहुंचने पर हुई जानकारी
अचेत अवस्था में लोग उन्हें लेकर सीएचसी सांगीपुर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विवाह न रुके, इसलिए अस्पताल में मौजूद स्वजन ने सबको यही बताया कि इलाज चल रहा है।
किसी तरह विवाह संपन्न कराया। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे
अनीता विदा भी कर दी गई। जब ससुराल पहुंची तो उसे पिता की मौत की जानकारी हुई।
इस पर वह बिलखने लगी तो ससुराल वाले उसे लेकर मायके आए।पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो
पिता के शव से लिपट कर अनीता चीख पड़ी। देर शाम सिंघनी के पास सई नदी तट पर राम संजीवन का अंतिम
संस्कार कर दिया। चार पुत्रियों में अनीता तीसरे नंबर पर थी। इकलौता बेटा सुनील कुमार 17 वर्ष का है। एसओ मनोज
यादव का कहना है कि स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
