Shelfie: झाड़ियों के बीच जीभ निकालकर ली सेल्फी, शादी के लिए ड्रामा पड़ गया भारी, पुलिस ने भेजा जेल
shelfie:अपनी शादी कराने की जिद करना और उसके लिए मौत का ड्रामा करना एक युवक को
भारी पड़ गया। झाड़ियों में जीभ निकालकर सेल्फी लेना और घर वालों को भेजने के बाद
कोहराम मच गया। परिजन और पुलिस दो दिनों तक परेशान रहे।
अततः मोबाइल से लोकेशन ट्रेस किया तो बदायूं का युवक दिल्ली में मिला।
उसे वहां से पकड़कर लाया गया और शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया गया।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव दूदेनगर निवासी अजय कुमार अपने
पिता अशोक कुमार जाटव से 11 मार्च की दोपहर शादी कराने की जिद करने लगा।
मना करने पर नाराज होकर घर से लापता हो गया। शाम के समय झाड़ियों के बीच जीभ
निकालकर अपनी सेल्फी (shelfie) ली और गांव के ही अपने एक दोस्त को भेज दी।
उस पर यह भी लिखा कि पिता शादी करा देते तो जिंदा होता।
यह भी लिख दिया कि शव फूलपुर के जंगल में मिल जाएगा।
दोस्त ने तस्वीर और मैसेज देखा तो खलबली मच गई। तत्काल इसकी जानकारी
उसके परिजनों को दी तो परिवार में मौत की खबर से कोहराम मच गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शव फूलपुर के जंगल में पड़ा है।
पुलिस ने बताए गए स्थान पर पूरा जंगल छान मारा लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।
जब फोटो को करीब से देखा तो वह सेल्फी के थे। पुलिस ने लापता युवक की मोबाइन नंबर के
आधार पर सर्विलांस की मदद ली तो उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली।
इसी बीच लापता युवक का फोन गांव के ही अंशुल नाम के दोस्त के पास आया
और कुछ न बताने के बारे में कहते हुए पिता और परिवार के बारे में जानकारी ली।
दोस्त ने जब यह बात परिजनों को बताई तो उन्होंने बेटे के जिंदा होने की खबर से
राहत की सांस ली। सोमवार को पिता के साथ पुलिस दिल्ली रवाना हुई
और 14 मार्च की सुबह युवक को पकड़कर उझानी कोतवाली ले आई।
उसका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
पिता ने नहीं करायी शादी तो रचा ड्रामा
युवक ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।
मां की मौत हो चुकी है। उसे स्वयं ही खाना बनाना पड़ता है।
वह होली पर घर आया तो उसने पिता अशोक से कहा या तो वह अपनी शादी कर लें
या उसकी करा दें। जिस पर पिता तैयार नहीं थे तो वह नाराज होकर
घर से चला गया और पिता को डराने के लिए मौत का ड्रामा किया।
