युवती को कार में बिठाकर भगा ले गया सिपाही, shadi करके बोली लड़की, ‘सलमान खान’ के साथ ही रहूंगी
Shadi :यूपी के आगरा में एक युवती का सिपाही के साथ काफी
दिनों से चक्कर चल रहा था। दोनों के प्रेम-प्रसंग इस कदर हो गए थे
कि दोनों एक-दूसरे के बिना रहना जीना नहीं चाहते थे। लेकिन
लड़की के घर वालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। सिपाही और युवती ने शादी
करने का फैसला कर लिया था। सिपाही रात को कार ले आया और युवती को बैठाकर भगा ले गया।
यह भी पढ़ें :Wedding:देवर से शादी के लिए दो भाभी आपस में भिड़ीं,जमकर चले लात-घूंसे
लड़की के घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
उधर सिपाही और युवती ने shadi कर ली। शादी करने के बाद वापस लौटी तो पुलिस को पूरी बात बताई।
पिता ने सिपाही पर दर्ज कराया अपहरण का केस
गुरुवार देर रात थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद सलमान खान मोहल्ला
चांदनी चौक निवासी 18 वर्षीय एक युवती को भगाकर ले गया था।
शुक्रवार को युवती का पिता थाने पहुंचा और बेटी के अपहरण का केस दर्ज करवा दिया।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरू की।
पुलिस ने सिपाही के साथ युवती को बरामद कर लिया। दोनों पुलिस थाने ले आई।
इसके बाद डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने आरोपित सिपाही को निलंबित
कर दिया। सिपाही को धारा 366 के तहत नामजद किया गया।
सिपाही और युवती ने मेरठ में कर ली शादी
युवती और सिपाही एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। दोनों की shadi को लेकर
घर वाले नहीं माने तो वह फरार हो गए। सिपाही ने मेरठ जाकर युवती के साथ shadi कर ली।
इसके बाद युवती ने मैरिज सर्टिफिकेट भी थाना क्षेत्र को भेज दिया।
शनिवार को युवती प्रेमी सिपाही के साथ थाने पहुंची। यहां युवती ने पुलिस को बताया कि
वह सिपाही से प्यार करती है और उससे shadi भी कर ली है। वह अपने पति सलमान खान के साथ रहना चाहती है।
