sexual exploitation:सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का वादा, 2 साल तक महिला डॉक्टर का यौन शोषण, फिर..

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

sexual exploitation:सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का वादा, 2 साल तक महिला डॉक्टर का यौन शोषण, फिर..

sexual exploitation:लखनऊ के डालीगंज की एक महिला डॉक्टर ने गोरखपुर के एक

व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

डॉक्टर का आरोप है कि उसकी सोशल मीडिया के जरिये हरि मोहन राय से दोस्ती हुई थी।

उसने शादी का झांसा दिया और उसे गोवा, नैनीताल घुमाने ले गया।

विभूतिखंड होटल में साथ रखा और इन दो सालों में उसके साथ दुराचार किया।

डीसीपी पूर्वी हदयेश कुमार के आदेश पर मुकदमा विभूतिखंड

कोतवाली में दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

डालीगंज के एक निजी अस्पताल में तैनात पीड़िता के मुताबिक उसकी दोस्ती गोरखपुर के

बांसगांव निवासी हरिमोहन से वर्ष 2021 में हुई थी। उसने बताया था

कि वह दुबई में एक कम्पनी में काम करता है। चैटिंग के दौरान हरि मोहन ने

शादी का प्रस्ताव रखा। वह शादी करने के लिये राजी हो गई थी।

एक दिसंबर 2022 को हरि मोहन उसके अस्पताल आया।

वह घुमाने की बात कहकर उसे विभूतिखंड के एक होटल ले गया। यहां हरिमोहन ने उसके साथ

दुराचार किया। विरोध करने पर उसने शादी करने का झांसा दिया।

इसके बाद दोनों साथ में दिसंबर, 2022 में गोवा और जनवरी, 2023 में नैनीताल घुमने गए।

यहां भी आरोपी ने उसका यौन शाोषण किया। नैनीताल से लौटने पर

महिला डॉक्टर ने शादी करने का दबाव डाला। हरिमोहन ने मना कर दिया

और विरोध करने पर उसकी निजी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

पीड़िता ने इस सम्बन्ध में डीसीपी से शिकायत की थी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...