sexual exploitation: सेक्स रैकेट पर्दाफाश,एक दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
sexual exploitation:पटना के बिहटा में पटना पुलिस ने एक निजी होटल में छापेमारी करते हुए
अवैध रूप से सेक्स रैकेट चलाए जाने का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक दर्जन से अधिक युवतियों को पकड़ा है.
साथ ही एक दर्जन से अधिक पुरुषों को हिरासत में लिया है. यह
छापेमारी ग्रामीणों की सूचना पर की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामले पर जानकारी देते हुए डीएसपी डॉ. अनू कुमारी ने बताया कि
कई दिनों से पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिल रही थी कि बिहटा स्थित होटल प्रिंस
इन (Hotel Prince INN) में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़े :3 लड़कियां, 7 लड़के और; होटल में चल रहे sexual exploitation का खुलासा
ग्रामीणों ने बताया था कि होटल में कई सारे युवक-युवतियों का आना जाना लगा रहता है.
एक दर्जन युवक-युवतियां पकड़े गए
सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस की टीम का गठन किया गया और होटल में रेड मारी गई.
मौके पर पहुंचकर देखा तो होटल के कमरों कई सारे युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए.
एक दर्जन युवतियों को पकड़ा है साथ ही एक दर्जन से अधिक युवकों को भी
हिरासत में लिया गया है. पुलिस को मौके स आपत्तिजनक सामान भी मिला है.
मामले में जारी है आगे की कार्रवाई: पुलिस
डीएसपी के मुताबिक, होटल संचालक द्वारा ही यह सेक्स रैकेट चला जा रहा था.
युवतियों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है. पता लगाया जा रहा है
कि इन मामले के तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं. आगे की कार्रवाई जा रही है.
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं।
इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं
कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई
जानकारी के लिए “Computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
