Sexual exploitation: जो तुमको हो पसंद उसे ही चुन लो’,पति-पत्नी ने घर को बना दिया सेक्स रैकेट का अड्डा, जानिए पूरी कहानी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sexual exploitation: जो तुमको हो पसंद उसे ही चुन लो’,पति-पत्नी ने घर को बना दिया सेक्स रैकेट का अड्डा, जानिए पूरी कहानी

sexual exploitation: जो तुम्हें पसंद हो उसी को चुन लो। कुछ इसी तरह की बातचीत होती थी,

इस धंधे में। आपको हम पूरी कहानी बताएं, उसके पहले जान लीजिए कि

- Advertisement -
- Advertisement -

पति-पत्नी ने क्यों अपने ही घर में ही गंदा काम शुरू कर दिया? इस सवाल का जवाब भी आगे मिलेगा।

सबसे पहले पूरा माजरा समझ लीजिए। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है

जिसे पति-पत्नी मिलकर संचालित करते थे। खबर है कि सीतामढ़ी में लगातार ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा हो रहा है।

ये मामला थोड़ा अलग इसलिए है कि इसमें एक दंपति शामिल है।

पति-पत्नी की इस कारगुजारी का पता चलते ही पुलिस ने एक्शन लिया।

जिले की पुपरी पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया।

जिसमें लड़कियां भी शामिल रहीं। इसके साथ ही आरोपी पति-पत्नी को भी हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें :Sexual exploitation:डिमांड पर बुलाई जाती थी लड़कियां,देख पुलिस भी हैरान 

जानकारी के मुताबिक इस धंधे में सोशल मीडिया का प्रयोग भी

किया जाता था। उसी के माध्यम से लड़कियों की सप्लाई की जाती थी।

पुपरी में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा

पुपरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के सिंगियाही रोड में सुनील कुमार झा और उनकी पत्नी अपने घर में

सेक्स रैकेट चलाते हैं। डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर के वार्ड संख्या 18 में आरोपी के मकान में छापेमारी की

गई। जहां आधा दर्जन युवक तथा युवतियों को पकड़ा गया। आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महीनों से इस गंदे काम को अपने घर से अंजाम दे रहे थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ लोग आते थे। पैसे पे करते थे। मकान में दो घंटे रहते थे।

चले जाते थे।असम से बिहार तक सेक्स रैकेट का नेटवर्क, अररिया के होटल में पुलिस पहुंची तो हैरान रह गई

गुप्त सूचना सटीक निकली : पुलिस

डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

वहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है।

छापेमारी में प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष दीक्षा, दारोगा राम विनय पासवान समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।

घटना के सामने आते ही उक्त मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है

कि जिस घर को वे लोग पारिवारिक घर समझ रहे थे, उस घर में ऐसा धंधा चल रहा था।

ये बहुत आश्चर्यजनक है

ग्वालियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा

पूर्व में यहां हुआ था सेक्स रैकेट का खुलासा

ध्यान रहे कि हाल में शहर से सटे रेड लाइट एरिया से पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बरामद की थी।

वहीं, देह व्यापार के इस धंधे में लिप्त लोग फरार होने में सफल रहे थे।

बरामद लड़की असम की थी। पुलिस ने धंधेबाज मंजूर खलीफा,

उसकी पत्नी रानी खातून और मंजूर का भाई रमजान खलीफा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

गत माह पुलिस ने उक्त एरिया से 8 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया था।

साथ ही 8 महिला दलाल और दो ग्राहक भी पकड़े गये थे। इससे पूर्व मेहसौल ओपी क्षेत्र के वार्ड 37 के सुंदर नगर,

बसवरिया में एक मकान से पुलिस ने नाबालिग को मुक्त कराया था।

जनवरी -23 में पुलिस ने शहर के मेला रोड स्थित एक मकान से दो युवतियों को पकड़ा था।

इस गंदे धंधे में संलिप्त संचालक के आलावा तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related