sexual exploitation:सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, फ्लैट में मिलीं थाईलैंड की लड़कियां
sexual exploitation: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में
मंगलवार को बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया.लखनऊ के प्रसिद्ध मेदांता अस्पताल के पास
अलकनंदा एनक्लेव में विदेशी महिलाओं का सेक्स स्कैंडल चल रहा था.
पड़ोसियों की सूचना के आधार पर पुलिस छापा मारने पहुंची.
वहां एक फ्लैट में कई विदेशी महिलाएं और पुरुष पाए गए. जानकारी के अनुसार,
यहां पड़ोसी काफी दिनों से ऐसी गतिविधियों को देख रहे थे और इसको लेकर उनमें काफी चर्चा थी.
पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और इन युवक युवतियों को पकड़ा गया.
लखनऊ की सोसायटी में ऐसे कथित सेक्स रैकेट से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आ रहा है.
इसमें कुछ युवतियों को देखा जा रहा है, हालांकि इन लड़कियों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश नहीं की.
ना ही पुलिस के सामने किसी तरह की कोई घबराहट दिखाई. पुलिस इन लड़कियों से पूछताछ कर रही है
और देह व्यापार की गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर जानकारी हासिल कर रही है.
यह भी पढें :Call Girl को दिल दे बैठा सरकारी अफसर, पत्नी से तोड़ लिया रिश्ता,और फिर..
देह व्यापार के ऐसे मामले हाल ही के दिनों में बढ़े हैं. सेक्स रैकेट के शातिर
मास्टरमाइंड तमाम डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर सेक्स रैकेट चला रहे हैं.
दो दिन पहले कुशीनगर में ऐसा ही सेक्स रैकेट पकड़ा गया था.
