Sex racket: जिस होटल में भाजपा का कार्यालय, वहां चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार
sex racket: जौनपुर में टीडी कॉलेज के प्रोफेसर का अपनी ही छात्रा से संबंध बनाने और किस मांगने का वीडियो वायरल है।
इसे लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने हंगामा भी किया। इसी बीच यहां के एक होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है।
जिस होटल में भाजपा का कार्यालय है, उसी होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां से छह युवतियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
होटल के कमरों से कंडोम और आपत्तिजनक कई वस्तुएं भी बरामद की गई है।
गुप्त सूचना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मारे गए छापे से खलबली मच गई।
रैकेट का सरगना एक महिला है। वह मौके से फरार हो गई है। होटल के प्रथम तल पर भाजपा नगर कार्यालय का बड़ा
बोर्ड लगा है। इस बोर्ड के कारण यह इमारत होटल कम भाजपा कार्यालय का भवन ज्यादा नजर आता है।
सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि होटल के कारण वहां का
माहौल बहुत गंदा किया जा रहा है। लड़किया लाई जाती हैं। उनसे गलत काम कराया जा रहा है।
इस पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लेने के दरौन ही वह होटल में पहुंच गए।
होटल के अंदर का नजारा देख दंग रह गए। एक कमरे से तीन लड़कियां और
अन्य कमरों में लड़के-लड़कियों का जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में मिला।
कमरे में खुले हुए कंडोम के साथ ही आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। वहां मौजूद मैनेजर को पकड़ लिया गया है।
