Sex racket का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच विदेशी लड़कियों को कराया मुक्त
Sex racket : गोवा में पुलिस ने इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है.
पुलिस ने एक स्वयं सेवी संगठन की सूचना के बाद केन्या की लड़कियों को मुक्त कराया.
पुलिस का कहना है कि लड़कियों को मसाज पार्लर और होटल में काम दिलाने के नाम पर केन्या से लाया गया था.
यहां लाने के बाद उनके दस्तावेज ले लिए गए थे. पीड़ित लड़कियों से पूछताछ की जा रही है.
नॉर्थ गोवा एसपी निधिन वालसन ने बताया कि केन्या की रहने वाली
दो महिलाएं गोवा में कुछ एजेंटों की मदद से वहां की लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए भारत लेकर आईं.
लड़कियों को गोवा में मसाज पार्लर और होटल इंडस्ट्री में काम करने का लालच दिया गया था.
यहां लाए जाने के बाद उनके पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए गए और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया.
पुलिस के अनुसार, एनजीओ Arz को जानकारी मिली थी कि कुछ केन्याई लड़कियों को गोवा लाया गया है
और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए कुछ लोग बेंगलुरु ले जा रहे हैं. इसके बाद
एनजीओ ने लड़कियों की तलाश की और गोवा पुलिस को सूचना दी.
