Sex racket : स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पांच युवतियां, एक युवक पकड़ा
Sex racket: पुलिस ने शहर की पॉश कॉलोनी असंल में एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापामारी के दौरान यहां से पांच लड़कियों और एक युवक को पकड़ा है। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी असंल से एक स्पा सेंटर से सेक्स रैकेट का पुलिस खुलासा कर चुकी है।महिला थाना प्रभारी सुशीला और सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस ने एक युवक को बोगस ग्राहक बनाकर वहां भेजा और सूचना की पुष्टि होने पर उसने पहले से छापामारी के लिए तैयार पुलिस टीम को इशारा कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर पांच युवतियों और एक युवक को काबू किया। सर्च अभियान में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम ने युवतियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में ग्राहक से एक से दो हजार रुपये लिए जाते थे। पुलिस ने एक रजिस्टर भी बरामद किया है। जिसमें सौ से अधिक ग्राहकों के नाम दर्ज है। पुलिस रजिस्टर में दर्ज नाम और नंबर से उनके घर तक पहुंच सकती है। पूछताछ में सामने आया कि यह स्पा सेंटर पिछले करीब दो माह से चल रहा था। यहां युवतियां भी विभिन्न राज्यों से बुलाई जाती थीं। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में युवतियों का मेडिकल कराया है। उधर, पानीपत में कई अन्य जगहों पर भी अवैध रूप से स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं। जिन पर पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन पुलिस इनको आज तक बंद नहीं करा पाई है। अब फिर वे धड़ल्ले से चल रहे हैं, कुछ सपा सेंटर संचालक जगह बदल-बदल कर सेंटर चला रहे है।डीएसपी संदीप ने महिला थाना एसएचओ और पुलिस के साथ अंसल सुशांत सिटी में दो और मित्तल मेगा मॉल स्थित चार स्पा सेंटर पर छापामारी की थी। जिनमें अंसल में एक स्पा सेंटर के संचालक और दो लड़कियों को काबू किया गया था। वहीं मित्तल मेगा मॉल के बेसमेंट में बने चार स्पा सेंटर में छापामारी की थी, जिनमें टीम ने एक स्पा सेंटर से चार लड़कियों को पकड़ा था।
उधर, 19 अगस्त 2017 को तत्कालीन सीजेएम ने भी बड़ी कार्रवाई की थी। विभिन्न स्पा सेंटरों से 12 लड़कियां पकड़ी थी। वहीं 2020 में भी सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल में स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो स्पा सेंटर से 11 युवतियां सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया था।
- Advertisement -
- Advertisement -
