Sex racket: जिस होटल में भाजपा का कार्यालय, वहां चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sex racket: जिस होटल में भाजपा का कार्यालय, वहां चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

sex racket: जौनपुर में टीडी कॉलेज के प्रोफेसर का अपनी ही छात्रा से संबंध बनाने और किस मांगने का वीडियो वायरल है।

इसे लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने हंगामा भी किया। इसी बीच यहां के एक होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिस होटल में भाजपा का कार्यालय है, उसी होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां से छह युवतियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

होटल के कमरों से कंडोम और आपत्तिजनक कई वस्तुएं भी बरामद की गई है।

गुप्त सूचना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मारे गए छापे से खलबली मच गई।

रैकेट का सरगना एक महिला है। वह मौके से फरार हो गई है। होटल के प्रथम तल पर भाजपा नगर कार्यालय का बड़ा

बोर्ड लगा है। इस बोर्ड के कारण यह इमारत होटल कम भाजपा कार्यालय का भवन ज्यादा नजर आता है।

सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि होटल के कारण वहां का

माहौल बहुत गंदा किया जा रहा है। लड़किया लाई जाती हैं। उनसे गलत काम कराया जा रहा है।

इस पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लेने के दरौन ही वह होटल में पहुंच गए।

होटल के अंदर का नजारा देख दंग रह गए। एक कमरे से तीन लड़कियां और

अन्य कमरों में लड़के-लड़कियों का जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में मिला।

कमरे में खुले हुए कंडोम के साथ ही आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। वहां मौजूद मैनेजर को पकड़ लिया गया है।

सभी छह लड़कियों और लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लड़की की उम्र छोटी लग रही है। इसकी जांच

की जा रही है। रैकेट की सरगना एक महिला बताई जा रही है। वह फरार हो गई है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस और एलआईयू तक शिकायत नहीं पहुंची लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत मिल गई।

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि होटल गली के अंदर है। हो सकता है कि पुलिस को जानकारी न हुई हो।

जर्जर और पुराने भवन में होटल को चलाया जा रहा था। अभियान के तहत वहां से गुजर रहा था तो लोगों ने शिकायत

की और होटल में औचक ही पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि वहां

कितने समय से यह सब चल रहा था इसकी पड़ताल पुलिस करेगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...