Rupees: घर से लगातार गायब हो रहे थे रुपये, परिजनों ने बच्चों से पूछा तो पैरों तले खिसक गई जमीन!

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rupees: घर से लगातार गायब हो रहे थे रुपये, परिजनों ने बच्चों से पूछा तो पैरों तले खिसक गई जमीन!

Rupees: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक निजी स्कूल में बच्चों से हफ्ता वसूली का मामला सामने आया है. फिलहाल, यहां पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी नाबालिग है और पुलिस ने उन्हें डिटेन किया है.

जानकारी के अनुसार, सोलन के डीएवी स्कूल का यह मामला है. बीते काफी दिन से यह वसूली चल रही थी, जिसे स्कूल के अन्य सीनियर्स अंजाम दे रहे थे. ये बच्चों को डरा-धमकाकर पैसे लेते थे. अब तक करीब तीन लाख रुपये की वसूली की बात सामने आई है.

- Advertisement -
- Advertisement -

दरअसल, सोलन के बायपास पर डीएवी स्कूल है. यहां पर 2 विद्यार्थियों से जबरन पैसे की वसूली की जा रही थी. इस बात का पता तब चला, जब बच्चों के घर से पैसे गायब होने लगे. परिजनों ने जब अपने बच्चों से पूछा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.

बच्चों ने घरवालों को बता कि कुछ युवकों की गैंग उन्हें डराती है। और उन्हें घर से पैसा लाने पर मजबूर करती है. इसके चलते उन्होंने पैसा घर से चुरा कर युवकों की गैंग को दिया है. इसके बाद परिजनों ने जाल बिछाया और इस गैंग में शामिल दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

परिजनों ने बताया कि पिछले कई महीनों से यह सिलसिला चला हुआ था. आज यह युवकों की गैंग हफ्ता वसूली कर रही है और बाद में कोई बड़ी आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त हो सकती है.

जानकारी के अनुसार, युवकों की यह गैंग भी स्कूल के विद्यार्थियों की है और इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. सोलन के एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि केस की जांच की जा रही है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...