Romance:प्यार किया तो डरना क्या… लखनऊ के बाद रायबरेली में कपल खुलेआम ब्रिज पर करने लगा रोमांस
romance: राजधानी लखनऊ के बाद जिले में भी प्रेमी युगल की अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल हो रहा है। प्रेमी युगल के अश्लीलता की जांच करने के लिए पुलिस टीम जुट गई है
और उसकी तलाश कर रही है। पकड़े जाने पर पुलिस की ओर से युवक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस टीम चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रेमी युगल पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
शहर के सिविल लाइन चौराहे के पास बने ओवरब्रिज पर एक प्रेमी युगल के द्वारा खुलेआम अश्लीलता की जा रही थी।
किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे
इस वीडियो की जांच करने के लिए शहर कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।
युवा पीढ़ी अपनी मर्यादा भूलकर खुलेआम बीच सड़क पर अश्लीलता (romance) करते नजर आ रहे है।
इससे पहले लखनऊ में एक स्कूटी सवार प्रेमी युगल का वीडियो वायरल हुआ था।
इसके बाद अब शहर की सड़कों पर भी एक बुलेट सवार युवक के द्वारा अश्लीलता (romance) करने का
वीडियो वायरल हो रहा है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्रेमी युगल के द्वारा अश्लीलता करने का वीडियो वायरल
हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है और प्रेमी युगल का पता लगाया जा रहा है।
