Romance: देवर-भाभी के इश्क में रोड़ा बन रहा था पति, जहर देने के बाद घोंट दिया गला
Romance: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने आशिक देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
मृतक दोनों के प्यार के रोड़ा बन रहा था। जांच में जुटी पुलिस ने मामले की
तहकीकात करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये घटनाअल्लाहगंज थाना क्षेत्र के बगिया का है। 40 साल का अनुज नौकरी के कारण बाहर रहता था। घर पर उसकी
पत्नी गांव में ही रहती थी। इस बीच पत्नी का देवर श्याम पाल के साथ प्रेम प्रसंग हो गया।
दोनों साथ रहने लगे। दोनों को अनुज अब बीच का रोड़ा लगने लगा। उसे रास्ते से हटाने के लिए बुधवार की रात पत्नी
ने खाने में नींद की गोली और जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब पति सो गया तो देवर श्याम पाल ने अनुज
का गला दबा दिया। इसके बाद डंडे से उसके चेहरे पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वहीं जांच पड़ताल के दौरान देवर भाभी पर शक की सुई जा रही थी। जब पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो
दोनों टूट गए और सारी सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
