Rogue: बीच सड़क पर दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बाइक सवार को गोली मारकर बाइक लूटकर हुए फरार
rogues: कुशीनगर जनपद में गुरुवार दोपहर बाद बीच सड़क पर दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने
एक बाइक सवार को गोली मारकर बाइक लूटकर फरार हो गए,
घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है,पुलिस बदमाशों के खोजबीन मे लग गई है।
महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मटिहनिया गांव निवासी अलाउदिन अंसारी 45 वर्ष बुधवार शाम को
नेबुआ नौरंगिया थाना के बाबूराम बेलवा गांव निवासी रज्जाक साढू के घर आया था।
जंहा से अपने साढू के लड़के मैनुदिन के साथ गुरुवार दोपहर को पिपरा पंजाब बैंक मे खाता खोलवाने गया था
जहा से खाता खोलवाकर घर लौट रहा था,पडरौना पनियहवा एन एच 28 बी पर स्थित लीलाधर छपरा गांव के प्रधान के
घर के समाने सड़क पर दिन के 3:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पिपरा से पीछा करते हुए
पहुचकर उन्हे गाली देते हुए रोक लिया और बाइक से चाभी निकालने लगे विरोध करने पर दूसरा rogue ने
असलहा निकालकर गोली चला दिया।अलाउदिन के बाह मे गोली लगते हुए पीठ को पार कर गई,
जिसमे गंभीर रुप से घायल हो गए और सडक पर गिर गए।दो राहगीरों ने बचाने के लिए ज्यों आगे बढ़े तो उनपर भी
rogues ने असलहा तानते हुए बाइक लूटकर फरार हो गए।घायल को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए नजदीकी
अस्पताल ले गए जहां इलाज के बाद डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस अपनी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराई है।
जहां घायल का इलाज चल रहा है।इस घटना को लेकर लोगो मे दहशत का मौहाल बना हुआ है।पुलिस बदमाशों को
पकड़ने के लिए खोजबीन मे लगी हुई है।एडीशनल एसपी ने घटना स्थल पर पहुचकर जानकारी लिया।
