Road accident:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर

road accident: कोल्हुई क्षेत्र के जोगियाबारी से खैराघाट जाने वाली बॉर्डर रोड पर बगहवा गांव के पास शनिवार की

शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई,

- Advertisement -
- Advertisement -

जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को

लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

शनिवार की शाम कोल्हुई क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी तीन युवक एक बाइक से कोल्हुई से वापस घर जा रहे थे।

दूसरी ओर नेपाल के गनेशनपुर निवासी दो युवक बाइक से कोल्हुई की ओर आ रहे थे।

बॉर्डर रोड पर बगदहवा गांव के पास दोनों की बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत (road accident) हो गई।

इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में पांचों को लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया,

जहां डॉक्टरों ने एक बाइक सवार बड़गो निवासी रामजी गिरी और दूसरी बाइक पर सवार रहे नेपाल के गनेशपुर

निवासी संतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायलों की नाजुक हालत देख उन्हें जिला अस्पताल

रेफर कर दिया। हादसे की खबर पाकर एसआई साकिर सिकंदर अली मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन

लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

शाम दो बाइकों की आपस मे टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्षेत्र के बड़गो निवासी तीन युवक बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे

नेपाल के गनेशपुर निवासी युवकों के बाइक से टक्कर हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related