Road Accident: यात्रियों से भरी बस बाइक सवारों को रौंदते हुए पलटी, तीन की मौत,10 जख्मी
Road Accident :उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक प्राइवेट बस ने तीन बाइक सवारों को रौंदते हुए पलट गयी।
इस हादसे में तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई है। इसके अलावा
10 लोग जख्मी हो गए। ये मामला धौराहरा कोतवाली क्षेत्र का है।
ये हादसा मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे हुआ। ईसानगर से लखीमपुर के लिए
सवारियां भरकर निकली प्राइवेट बस (यूपी 31 टी 0876) ढखेरवा में तकिया ताल
के पास अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान
मुकेश (26) पुत्र सुंदरलाल नौरंगाबाद धौरहरा, मोनू (15) पुत्र कन्हैया लाल नौरंगाबाद धौरहरा
और विशाल उर्फ बीरू (30) पुत्र प्रदीप कुमार त्रिलोकपुर जिला श्रावस्ती के रूप में हुई है।
वहीं बस में सवार 10 घायलों को सीएचसी रमियाबेहड़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया गनीमत थी जो जगह बस पलटी वहां पर
लोग मौजूद नहीं थे। वरना यह हादसा और बड़ा हो सकता था। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि
हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को रमियाबेहड़ सीएचसी भेजा गया है।
