Road accident :भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत
Road accident :प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर शनिवार देर रात कार और ट्रक में भिड़त हो गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे और चालक की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से जख्मी है।
यह भी पढ़ें :Road accident: ट्रक ने 6 को कुचला, महिला समेत 4 की मौत,भीड़ ने बवाल काटा
हंडिया पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के खजुराहो निवासी भागीरथ(32) अपनी पत्नी पूनम(30) और दो साल के बेटे राम को लेकर कार से वाराणसी की ओर जा रहे थे। कार मिर्जापुर निवासी अभिषेक चौबे चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास पवन ढाबा रसार गांव के सामने रात में भीषण हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से कार सवार चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
यह भी पढ़ें :Road accident : कोहरे का कहर, Exp-वे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत
रात में ही पुलिस ने चारों को एसआरएन में भर्ती कराया जहां मासूम राम उसकी मां पूनम और चालक अभिषेक चौबे की मौत हो गई। इस हादसे की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा है।
