Road accident : पैदल सड़क पार कर युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident : पैदल सड़क पार कर युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Road accident: सुल्तानपुर में एक युवक को उसकी मौत उसके घर तक घेर कर ले आई। दरअस्ल लुधियाना से तीन दिन पूर्व घर आया युवक सुसराल गया हुआ था।

वहां से लौटने पर पैदल सड़क पार कर रहा था कि अचानक अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

वो दस फीट दूर जाकर गिरा और सिर में चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार धनपतगंज थाना क्षेत्र के पूरे मंशा तिवारी का पुरवा पीपर गांव निवासी कन्हैयालाल (32) पुत्र नन्हेलाल सोनी लुधियाना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।

बताया जा रहा है कि वह तीन दिन पहले ही लुधियाना से घर लौटकर आया था। कन्हैयालाल मंगलवार शाम को गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के भरतीपुर गांव में अपनी ससुराल गया हुआ था।

वहां से लौटने पर वह अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते कूरेभार की तरफ पैदल जा रहा था। अभी वह थानाक्षेत्र के बम्हरौली मोड़ पर ढाबे के सामने पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर 10 फीट दूर जा गिरा। उसके सिर पर दाहिने तरफ गंभीर चोट लग गई। इस कारण उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related