Road accident : कार और डंपर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, बच्चे का शव लेकर दिल्ली से लौट रहे थे बिहार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident : कार और डंपर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, बच्चे का शव लेकर दिल्ली से लौट रहे थे बिहार

Road accident :दिल्ली से कैंसर पीड़ित बालक का शव लेकर सासाराम लौट रहे

पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ है।

- Advertisement -
- Advertisement -

सभी मृतक एक ही परिवार और रिश्तेदार हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही

सासाराम में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन मनौउर हुसैन ने बताया कि

यूपी के अकबरपुर में कार और डंपर की टक्कर हुई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई।

जबकि पहले से एक बालक का शव भी कार में था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से मोहम्मद शमीम उर्फ बबलू के 5 साल के

कैंसर पीड़ित बालक मोहम्मद एहसान का शव लेकर कार से सभी लोग सासाराम लौट थे।

तभी उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में कार और डंपर से टक्कर हो गई।

सड़क हादसे (road accident ) में मरने वालों की हुई पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार तीन महिला समेत 5 लोग की मौत हो गई।

इसमें मृतक बालक मोहम्मद एहसान की मां रुखसार प्रवीन, बुआ सहीना परवीन,

फूफा गुड्डू और नानी जलीना परवीन के अलावा ड्राइवर शामिल है।

इस घटना के बाद सासाराम के मोची टोला जानी बाजार स्थित घर पर कोहराम मचा हुआ है।

पीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ाने के लिए लोग पहुंचे हैं।

एक साथ 6 लोगों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

एक साथ 6 मौत से पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घर के लोगों को रोता देख वहां पहुंचे लोग भी अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।

पूरे मोची टोला जानी बाजार में मातम छाया हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन शवों को

लाने के लिए यूपी के अकबरपुर के लिए निकल चुके हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related