Road accident :अनियंत्रित कार पलटी, दुल्हन को विदा करा ला रहे पति की मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident :अनियंत्रित कार पलटी, दुल्हन को विदा करा ला रहे पति की मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी

Road accident: कानपुर के चौबेपुर विरोहा गांव मजार के पास एक कार देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना में पति की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी गम्भीर घायल है। उसका इलाज हैलट में चल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों का विवाह एक माह पूर्व ही हुआ है।

हंसपुरम नौबस्ता निवासी सत्येन्द्र पाण्डेय (31) प्रांतीय रक्षक दल में तैनात है।

वर्तमान में उसकी तैनाती सीसामऊ थाने में थी। सत्येन्द्र की शादी बिधूना निवासी संगीता से 6 मई को हुई थी।

27 मई को संगीता अपने मायके गई थी। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे सत्येन्द्र उसे लेने के लिए निकला था।

देर रात लगभग 11 बजे वह पत्नी को लेकर वापस लौट रहा था।

चौबेपुर के विरोहा गांव स्थित मजार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी और तीन गुलाटी मारते हुए पांच फुट गहरी

खंदी में गिर गई। घटना में सत्येन्द्र की मौत हो गई और संगीता घायल हो गई।

घटना के बाद संगीता ने घर पर फोन करके जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और संगीता को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...